भीषण गर्मी का प्रतीक माने जाने वाले नौतपा यानी 9 दिन तक झुलसाती गर्मी इस बार 25 मई से शुरू हो रही है। रोहिणी नक्षत्र मंगलवार से शुरू हो रहा है, इसके साथ ही नौतपा लग जाएंगे यानी 25 मई से 2 जून तक भीषण गर्मी का दौर रहेगा। इस बार वृषभ राशि में चार ग्रहों की युति होने से गर्मी का असर ज्यादा रहेगा।

 इसके चलते तेज गर्म हवाएं चलेगी जिससे आगजनी के साथ ही बीमारियोँ के बढ़ने की भी आशंका रहेगी। यह असर 2 जून तक कायम रहेगा। हालांकि वर्षा काल 20 जून से शुरू होगा। ज्योतिषियों के अनुसार नौतपा की शुरुआत में चार ग्रह सूर्य, बुध, शुक्र और राहु एक साथ वृषभ राशि में स्थित रहेंगे, जिससे वाहन दुर्घटनाएं और जनधन की हानि होगी। 30 मई को नौतपा के रहते बुध ग्रह वक्री होगा इसके 2 दिन बाद शुक्र भी बुध का साथ छोड़ देगा। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में भारी वर्षा के योग बनेंगे। वहीं यूपी, पंजाब, हिमाचल, राजस्थान और गुजरात के कच्छ सहित उड़ीसा में भी तेज हवाओं के साथ बारिश का योग बनेगा। 



ज्योतिषियों के अनुसार वर्षा काल के चार महीने में वृष्टि के कुल 44 योग बने हैं। इनमें आषाढ़ महीने में 14, श्रावण में 12, भाद्रपद महीने में 14 और आश्विन में तीन योग बने हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट!