प्रदेश में पेट्रोल डीजल की कीमतों ने भी कोरोना संक्रमण की तरह रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 19 दिन के दौरान ही पेट्रोल डीजल की कीमतों में ₹3 से ज्यादा प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है।
प्रदेश के 12 जिलों में पेट्रोल की कीमत ₹100 के पार है। वही 12 जिलों में यह ₹99 प्रति लीटर के आसपास हैं। डीजल के दाम भी पेट्रोल के साथ बढ़ रहे हैं। सभी जिलों में यह ₹90 प्रति लीटर से ज्यादा हो चुका है। एक दो जिलों में तो ₹95 प्रति लीटर के भी पार पहुंच गया है। देखा जाए तो बंगाल चुनाव के बाद पेट्रोल डीजल की कीमतों ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। ऐसा नहीं है कि खाली पेट्रोल और डीजल के दाम ही बढ़ रहे हो। इसके साथ साथ ही माल भाड़े में बढ़ोतरी को लेकर आवश्यक चीजों की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
कोरोना के चलते आम आदमी अपने व्यवसाय और रोजगार से दूर रहकर भी महंगाई की मार झेलने के लिए मजबूर है और इसका व्यापक असर लॉकडाउन खुलने के बाद सामने आएगा। इसमें कोई दो राय नहीं।
ब्यूरो रिपोर्ट!



0 टिप्पणियाँ