राजधानी जयपुर के हेरीटेज और ग्रेटर नगर निगम के पार्षदों ने सरकार से हर वार्ड के लिए लाख रुपए देने की मांग की है। चौंकिए मत! यह राशि उन्होंने अपने लिए नहीं बल्कि अपने वार्ड में रह रहे ऐसे लोगों के लिए मांगी है जिनका लॉकडाउन के चलते भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है और भूखों मरने की नौबत आ गई है। पार्षदों का कहना है कि इस समय सरकार को ऐसे लोगों का भरण पोषण करने की दिशा में तवज्जो देनी चाहिए। विकास कार्य तो बाद में भी होते रहेंगे। पार्षदों की इस मांग से दोनों निगमों के महापौर भी सहमत हैं।
उन्होंने इस बारे में अंतिम निर्णय अब सरकार पर छोड़ दिया है। आपको बता दें कि नगर निगम से इस बार हर पार्षद को अपने वार्ड में विकास कार्य करने के लिए ₹50 लाख की स्वीकृति दी गई है। पार्षदों ने इसी राशि में से ₹5 लाख देने की मांग की है। कई पार्षदों ने तो अपने अपने वार्ड में निजी स्तर पर सहायता के काम भी शुरू कर दिए हैं।


0 टिप्पणियाँ