प्रदेश में कोरोना काल के दौरान हुए 3 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आज शाम तक सामने आ जाएंगे। चुनाव आयोग ने मतगणना की पूरी तैयारी कर ली है। रविवार सुबह 8:00 बजे से मतगणना का दौर चलेगा।
मतगणना स्थल पर उन्हीं लोगों को अनुमति मिल सकेगी जिनके पास वैक्सीन की डबल डोज लगाने का प्रमाण पत्र या आरटीपीसीआर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट होगी। काउंटिंग के दौरान भी दो एजेंट के बीच एक मतगणना एजेंट पीपीई किट बैठेगा। मतगणना के लिए सुजानगढ़ में 30, सहाड़ा में 28 और राजसमंद में 25 राउंड में काउंटिंग होगी। इसलिए नतीजे शाम तक मिलने की संभावना है।
आपको बता दें कि जीतने के बाद इस बार उम्मीदवार के विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध रहेगा
ब्यूरो रिपोर्ट!



0 टिप्पणियाँ