कोरोना महामारी के चलते बढ़ते जा रहे तनाव के बीच में अब एक अच्छी खबर सामने आई है। प्रदेश को इस महीने वैक्सीन के लगभग 23 लाख डोज मिलने की उम्मीद है इनमें से 17 लाख 34 हजार वैक्सीन केंद्र देगा और राजस्थान सरकार के आर्डर के अनुसार सिरम कम्पनी लगभग 5:30 लाख वैक्सीन अलग से देगी। देखा जाए तो अगले 15 दिन के दौरान वैक्सीनेशन तेजी से होने लगेगा।
आपको बता दें कि देश में अभी 32 लाख 76 हजार एक्टिव केस है, उनमें से प्रदेश में एक्टिव केस का आंकड़ा एक लाख 80 हजार के ऊपर चल रहा है। यानी देश के कुल एक्टिव केस का हमारे प्रदेश में 5: 5 6 प्रतिशत योगदान है। ऐसे में केंद्र ने मई के पहले 15 दिन के लिए राजस्थान को 17,34,850 टीके आवंटित किए हैं। इस महीने पूरे देश में करीब दो करोड़ 15 लाख टीके आवंटित होंगे। इस हिसाब से प्रदेश को कोई वैक्सीन डोज का 8:10% हिस्सा मिलेगा। राज्य सरकार ने कोविशील्ड के 544000 टीके अलग से मंगवाए हैं। ऐसे में 15 दिन की अवधि में हमारे पास कुल 23 लाख डोज हो जाएगी। और इसके चलते वैक्सीनेशन की दिशा में तेजी आएगी। उधर शनिवार के दिन पूरे प्रदेश में सिर्फ 54082 टीके ही लगे। इनमें भी! 18 से 44 साल की उम्र वालों को सिर्फ 2397 टीके लगे। आपको बता दें कि शनिवार तक प्रदेश में पहली और दूसरी डोज मिलाकर अब तक कुल 1 करोड़ 30 लाख टीके लग चुके हैं।.
ब्यूरो रिपोर्ट!


0 टिप्पणियाँ