श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की खबर

श्रीगंगानगर में कोविड-19 महामारी के दौरान एक तरफ जहां कोरोना वारियर अपनी जान जोखिम में डालकर एक-एक मरीज की जान बचाने में लगे हैं वहीं जिला प्रशासन की अदूरदर्शिता पूर्ण नीतियों के चलते निजी अस्पतालों के मरीज भी परेशान हो रहे हैं । इंडियन मेडिकल एसोसिएशन श्री गंगानगर के सचिव डॉ हरीश रहेजा का कहना है कि जिला प्रशासन द्वारा तमाम तरह के ऑक्सीजन सिलेंडर कोरोना मरीजो के लिए आरक्षित कर दिए हैं ऐसे में कोरोना के अलावा जिन मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत होती है उनको ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं हो पा रही है उनकी जान संकट में है।


दूसरी तरफ कोरोना डेडीकेटेड अस्पतालों में सामान्य मरीज भी जिला प्रशासन की नाक के नीचे इन अस्पतालों ने भर रखे हैं, जिनकी कोई मॉनिटरिंग नहीं हो रही ऐसे में सामान्य मरीज के भी कोविड-19 का  शिकार होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता । इन्हीं सब बातों को लेकर राजकाज डॉट न्यूज़ ने आईएमए श्रीगंगानगर के सचिव डॉ हरीश रहेजा से बात की। डॉ रहेजा कई बड़ी अनियमितताओ का भी जिक्र करते है जो काफी गम्भीर है



इधर विधायक राजकुमार गौड़ ने इस मामले मे कलेक्टर जाकिर हुसेन व  अधिकारियों के साथ  वार्ता की है तथा कोई न कोई इसका हल निकालने की संभावना जताई है।