पाली से मनोज शर्मा की रिपोर्ट। ।
पाली। जिले के देसूरी उपखण्ड में संचालित कोविड सेंटर से दो तस्कर आज फरार हो गए हैं। गत दिनों अजमेर व जोधपुर की नारकोटिक्स टीम ने इन्हें अफीम व डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस अब इनकी तलाश में जुटी है।इन्हें पकड़ने के लिए पूरे जिले में नाकाबंदी करवाई है। आपको बता दें कि पिछले महीने नाकाबन्दी के दौरान पप्पू राम एवं अनिल को अफीम के दूध व डोडा के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद ये दोनों आरोपी कोरोना पॉजिटिव आ गए थे, जिसके चलते इन्हें देसूरी थाना क्षेत्र में सोनाणा खेतलाजी में कोविड केयर सेंटर में रखा गया था। इस सेंटर से आज तड़के 3 से 4 बजे के बीच मौका पाकर ये दोनों फरार हो गए।


0 टिप्पणियाँ