चित्तौड़गढ़ से गोपाल चतुर्वेदी की रिपोर्ट
चित्तौड़गढ़ जिले में समय-समय पर पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव के निर्देश पर अवैध तरीके से परिवहन किया जा रहे मादक पदार्थों और विभिन्न प्रकार की तस्करी पर कार्यवाई की जाती रही है इसी के चलते आज सदर थाना पुलिस ने भंडारिया पुलिया के पास नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक को रुकवा कर उसकी तलाशी ली तो उस में अवैध रूप से परिवहन की जा रही खैर की लकड़ी मिली जिस पर चालक से पूछताछ करने पर किसी भी प्रकार का स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया इस पर पुलिस ने इसका तौल करवा कर प्रकरण दर्ज किया है जिसमें टोल करवाने पर खैर की लकड़ी का वजन 8 क्विंटल 890 किलो पाया गया इस पर सदर थाना पुलिस ने खैर की लकड़ी को बरामद करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है जिन से आगे की पूछताछ की जा रही है की लकड़ी कहां से लाई गई और कहां ले जानी है
एएसआई भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्यवाही में सदर थाना पुलिस के भजन लाल, हेमव्रत सिंह, दीपक विनोद, चालक मुकेश शामिल रहे


0 टिप्पणियाँ