राज्य सरकार ने सीएम और मंत्रियों के 1 माह के मूल वेतन की कटौती के आदेश जारी कर दिए हैं। सीएम गहलोत से अनुमोदन के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय के आज जारी आदेश अनुसार कोविड की दूसरी लहर के माहौल के मद्देनजर मुख्यमंत्री सहित मंत्रिपरिषद के सदस्य सीएम सहायता कोष में राशि जमा कराने के लिए वेतन कटौती होगी। इसके तहत मुख्यमंत्री,मंत्रियों,राज्य मंत्रियों का मई माह के जून में दिए जानेवाले वेतन में से 1 माह के मूल वेतन की कटौती होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय के पूर्व के आदेश अनुसार सत्कार भत्ता हटाकर मुख्यमंत्री का मूल वेतन 75000,कैबिनेट मंत्रियों का मूल वेतन 65000 और राज्यमंत्रियों का मूल वेतन 62000 रुपये है। कैबिनेट सचिवालय के आदेश में वित्त विभाग के अधिकारियों को कोरोना टीकाकरण के लिए वेतन से कटौती की राशि का उल्लेख करते हुए अलग से कटौती विवरण पत्र संलग्न करने के निर्देश दिए हैं। इस संकलित राशि की सूचना कोषाधिकारी सचिवालय की ओर से प्रमुख सचिव,मुख्यमंत्री को भिजवाया जाएगा। इसके बाद अब यह माना जा रहा है कि इसी की तर्ज पर सरकारी कर्मचारियों के अलग-अलग संवर्गों में वेतन कटौती होगी। इसके तहत सहायक कर्मचारियों का 1 दिन,मंत्रालयिक कर्मचारियों के 2 दिन,अधीनस्थ सेवा कर्मचारियों के 3 दिन की और गजेटेड अधिकारियों की 5 दिन की वेतन कटौती तय मानी जा रही है।
- Home
- Divisions
- _Ajmer
- __Ajmer
- __Bhilwara
- __Nagaur
- __Tonk
- _Bharatpur
- __Bharatpur
- __Dholpur
- __Karauli
- __Sawai Madhopur
- _Bikaner
- __Bikaner
- __Churu
- __Hanumangarh
- __Sri Ganganagar
- _Jaipur
- __Jaipur
- __Alwar
- __Jhunjhunu
- __Sikar
- __Dausa
- _Jodhpur
- __Jodhpur
- __Barmer
- __Jaisalmer
- __Jalore
- __Pali
- __Sirohi
- _Kota
- __Kota
- __Baran
- __Bundi
- __Jhalawar
- _Udaipur
- __Udaipur
- __Banswara
- __Chittorgarh
- __Dungarpur
- __Pratapgarh
- __Rajsamand
- Specials
- Weekly Features
- Rajasthan Positive
- Gallery
- The Audio Files
- Live


0 टिप्पणियाँ