चित्तौड़गढ़ से गोपाल चतुर्वेदी की रिपोर्ट
चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ में कोरोना संक्रमण काल में सीआईडी क्राइम ब्रांच और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जोधपुर विंग ने मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ओछ्ड़ी टोल नाके के पास एक ट्रक में से 5 मिनट में 65 किलो अवैध गांजा बरामद करते हुए 5 लोगों को डिटेल किया है। चित्तौड़गढ़ में सीआईडी सीबी की टीम ने तस्करों के विरुद्ध विगत दिनों में भी लगातार कार्यवाही की है।
एक बार फिर से एक माह में यह पांचवीं बड़ी कार्रवाई करते हुए सीआईडी सीबी टीम ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जोधपुर विंग की टीम के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए सदर थाना अंतर्गत ओछ्ड़ी टोल नाके के पास एक ट्रक को रुकवा घर उसकी तलाशी ली। ट्रक में ऊपर आम की पेटियां रखी हुई थी और फिर खाली करने के बाद उसमें प्लास्टिक के कट्टे भी देखे गए। इन्हें खोल कर देखा गया तो उसमें गांजा भरा हुआ था। इसके बाद सभी कट्टो को उतार कर उनका वजन कराया गया तो कुल 5 क्विंटल 65 किलो वजन पाया गया वहीं इस मामले में टीम ने 5 लोगों को डिटेन भी किया है, जिनसे इस मामले में सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है।



0 टिप्पणियाँ