केंद्र सरकार ने नीट की पात्रता - सह प्रवेश परीक्षा पीजी 2021 4 महीने के लिए टालने का निर्णय लिया है। अब यह परीक्षा 31 अगस्त से पहले नहीं ली जाएगी।
इसके बाद परीक्षा की तिथि निश्चित होते ही छात्रों को एक महीने पहले इसकी सूचना दी जाएगी। केंद्र सरकार ने मेडिकल छात्रों को अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में ड्यूटी करने के लिए भी आमंत्रित किया है। जिसके जरिए कोरोना के कम गंभीर मरीजों के लिए मेडिकल इंटर्न छात्रों की सेवाएं ली जाएगी। यानी कि एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र छात्राएं, टेलीकंसल्टेशन और कोरोना के कम गंभीर मरीजों की निगरानी का काम करेंगे।
इससे डॉक्टरों पर दिन-ब-दिन बढ़ रहा मरीजों का भार भी किसी हद तक कम हो सकेगा। छात्रों को इस ड्यूटी के लिए उचित मानदेय भी दिया जाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट।



0 टिप्पणियाँ