श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की रिपोर्ट।  



राज्य में 18 से 45 साल तक के राज्य के नागरिकों को निशुल्क कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा विधायक निधि का इस्तेमाल करने की मंशा जाहिर करने के बाद अब विधायकों ने अपने विधायक कोष की राशि वैक्सीन के लिए समर्पित करना शुरू कर दिया है।


          श्रीगंगानगर के विधायक राजकुमार गौड़  व करणपुर के विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर ने वेक्सीन निर्माण के लिए अपने विधायक कोष की राशि से 3-3 करोड़ रुपए जारी करने की अनुशंसा की है । विधायकों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लिखे पत्र में कहा है कि कोरोनावायरस से बचाव के लिए राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सुविधा के अनुसार 18 से 45 वर्ष तक आयु वर्ग के व्यक्तियों को वैक्सीन लगाया जाना जरूरी है ।

        ऐसे में उन्होंने विधायक कोटे से तीन करोड़ की राशि स्वीकृत किए जाने की अनुशंसा स्थानीय क्षेत्र विकास योजना निधि से की है। विधायकों द्वारा लिखे गए पत्र की प्रतिलिपि जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को भी दी गई है ।