कोटा से हँसपाल यादव की रिपोर्ट 

यदि आप राजस्थान राज्य से रेलगाड़ी से सफर करते हुए पश्चिम बंगाल के किसी भी रेलवे स्टेशन के लिए रेलवे से सफर कर रहे हैं  तो आपको अपने साथ गाड़ी के प्रस्थान समय के 72 घंटे के अंदर की आरटी पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट साथ में रखना जरूरी है । वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार पाल ने बताया कि देश भर में कोरोना संक्रमण के मामलों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने रेल यात्रियों के लिए भी दिशा निर्देश जारी किए हैं। जारी किए गए निर्देशों के अनुसार राजस्थान से या देश के किसी भी हिस्से से पश्चिम बंगाल में यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को अब 72 घंटे के भीतर का आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट साथ लेकर ही आना होगा। बिना नेगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट के यात्रियों का गंतव्य स्टेशन पर टेस्ट किया जायेगा। कोरोना के लक्षण वाले या फिर पॉजिटिव आने वाले यात्रियों को क्वारेंटाइन  किया जायेगा। इसलिए यात्री कृपया 72 घंटे के अंदर की अपनी आरटी पीसीआर कोरोना निगेटिव रिपोर्ट अपने साथ रखें, कोरोना से संबंधित सभी दिशा निर्देशों का पालन करें।