भरतपुर से दीपेश फौजदार की रिपोर्ट।

जिले के हलैना थाना इलाके का हिस्ट्री शीटर कनकटा गुर्जर जो सेंट्रल जेल सेवर में हत्या मामले में सजा काट रहा था और छह महीने पहले पेरोल पर छुट्टी आया था मगर वहां से वह जेल ना जाकर फरार हो गया और एक ढाबा संचालक से 12 अप्रैल को 20 लाख रूपये की रंगदारी की मांग के लिए हमला कर फरार हो गया था। आज पुलिस ने कनकटा को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है | हलैना थाना प्रभारी विजय सिंह छोंकर ने बताया की यह बदमाश थाने का हिस्ट्री शीटर है जो हत्या के मामले में सेवर जेल में बंद था मगर नवंबर माह में पेरोल पर बाहर आया था जिसे कुछ दिन बाद जेल वापस जाना था मगर फरार हो गया | अप्रैल महीने में रंगदारी के लिए इस बदमाश कनकटा गुर्जर ने ढाबा मालिक पर हमला किया था। आज सूचना मिली थी की वह इलाके में आया है तो पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया है |