श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की खबर 



देशभर में कोरोना के लगातार संक्रमण के तहत मरीजों को जीवन रक्षक ऑक्सीजन की लगातार जरूरत पड़ रही है ऐसे में इसकी कमी के चलते लोग इसकी तस्करी और कालाबाजारी करते हुए भी नहीं शर्म आ रहे हैं श्रीगंगानगर में भी 3 लोगों को ऑक्सीजन के गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करते हुए गिरफ्तार किया गया है

      एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि दिनांक बीती रात्रि को डीएसटी प्रभारी श्री कश्यप सिंह को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि जीवन रक्षक मेडीकल ऑक्सी जन गैस स्लेंण्डर जो विभिन्न् अस्पनतालो मे कोविड 19 के गंभीर मरीजो के ईलाज में जान बचाने के काम आते है।

          उनको दीपक कुमार, राजविन्द्र सिंह व सुनिल कुमार नामक युवक टाटा एश वाहन नम्बर आरजे 13 जीबी 4941 में नाथावाला पुल के पास खङे निर्धारित दर करीब 340/- रुपये प्रति सिलैण्डर से कई गुना महंगे दामों 2500/- रुपये प्रति सिलैण्डर पर बेचने की काला बाजारी कर रहे हैं जिनसे ग्राहक बनकर खरीद की जानी संभव है। 

      जिस पर टीम प्रभारी  कश्याप सिंह ने कार्यवाही हेतु अजय प्रताप कानि. को सादा वस्त्रों  में बोगस ग्राहक बनाकर उक्त कालाबाजारी करने वालों से सौदा करने हेतु रवाना किया गया। अजय प्रताप कानि. को पुलिया से बारहमासी नहर के बराबर पठानवाला को जाती हुई लिंक रोङ पर करीबन 100 मीटर आगे पहुंचने पर एक टाटा एश वाहन नम्बर आरजे 13 जीबी 4941 के पास तीन सख्श मिले जिनसे कानि. द्वारा आक्सीजन सिलेण्डर खरीद हेतु वार्ता की तो सख्शान जिनके नाम दीपक कुमार ,राजविन्द्र सिंह व सुनिल कुमार ने कानि. से 2500/- रुपये प्रति सिलैण्डर के हिसाब से सौदा तय कर 2500 रुपये प्राप्त कर लिये तथा कानि. द्वारा द्वारा डीएसटी टीम को ईशारा मिलने पर टीम द्वारा आरोपीगण  दीपक कुमार , राजविन्द्र सिंह  तथा  सुनील कुमार प को मेडीकल ऑक्सीीजन गैस स्लेंतण्ड र की काला बाजारी करते हुओ को गिरफतार किया जाकर आरोपीगण के कब्जा‍ से 19 ऑक्सीरजन सिलेण्डतर व 2500 रूपये नगद बरामद किये गये व टाटा एश वाहन नम्बर आरजे 13 जीबी 4941 को जब्त किया गया। 

          आरोपीगण ने उक्त सिलैण्डर जगदम्बा आक्सीजन प्लांट रिक्को से पीएमजी होस्पीटल शिवचौक श्रीगंगानगर पहुंचाने हेतु लेने बताये जिनके बिल/बिल्टी/वाउचर नहीं होना बताया तथा बताया कि हम पीएमजी होस्पीटल श्रीगंगानगर के मालिक प्रवीण गर्ग की मिलीभगत व ज्ञान से लोगों के साथ छल कपट करके कोविड 19 महामारी मौत का डर दिखाकर राष्ट्री य आपदा के समय जरुरत मंद लोगो को जीवन रक्षक मेडीकल ऑक्सीकजन गैस स्लेंदण्डनर की काला बाजारी करते हुए जीवन रक्षक मेडीकल गैस स्लेडण्डहर आये हुए दामों से कई गुना अधिक बेच कर मुनाफा कमा रहें हैं तथा कुछ लोग हमारे पास आते, उनको इसी तरह कोविड 19 महामारी का डर दिखाकर इसी तरह से छल कपट से हम 2500 रुपये प्रति सिलैण्डर प्राप्तम कर जीवन रक्षक मेडीकल ऑक्सीेजन गैस स्लेंण्ड पर बेचान कर कालाबाजारी कर कमाई कर रहें हैं।

           जिस पर मुकदमा नं. 158/2021 धारा 420, 270, 336, 384, 120-बी आई पी सी व 51 बी व 53  आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 व महामारी अधिनियम 1897 की धारा 3 व 3/7 ई सी एक्ट  ।के मामला दर्ज कर जाँच शुरू की।