अब यदि आपको कोरोना के लक्षण नजर आने लगे और यह महसूस हो कि जांच करानी चाहिए तो आपको rt-pcr जांच के लिए लंबी लाइन में लगने की कोई जरूरत नहीं है। सिर्फ ढाई सौ रुपए खर्च कीजिए, मेडिकल स्टोर से कोवीसेल्फ की किट लाइए और घर बैठे खुद ही अपनी जांच कीजिए। रिपोर्ट के लिए भी 24 घंटे का इंतजार नहीं। मात्र 15 मिनट में ही आपके सामने रिपोर्ट आ जाएगी। 

आपको तुरंत पता लग जाएगा कि आपको कोरोना हुआ है या नहीं। जी हां, पुणे की कंपनी माय लैब ने अपने घर पर ही कोविड जांच करने वाली सेल्फ टेस्ट किट बनाई है। जिसे कोवीसेल्फ का नाम दिया गया है। इस किट को आईसीएमआर ने गुरुवार को मंजूरी दे दी है। आईसीएमआर के अनुसार होम टेस्टिंग सिंप्टोमेटिक मरीजों के लिए यह किट कारगर साबित होगी। इस कीट के जरिए ऐसे लोग भी अपनी जांच कर सकेंगे जो संक्रमित के सीधे संपर्क में आए हो। कोवीसेल्फ से एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर rt-pcr जांच की जरूरत नहीं होगी। 



यदि रिपोर्ट नेगेटिव हो और लक्षण मौजूद हो तो फिर डॉक्टर की सलाह लेनी होगी या rt-pcr जांच करानी होगी। आईसीएमआर के निदेशक डॉ बलराम भार्गव के अनुसार तीन और कंपनियों  की जांच किट मंजूरी की इंतजार में है। इनकी जांच के बाद अगले हफ्ते तक इन तीनों कंपनियों को मंजूरी मिल सकती है। वही माई लैब के अनुसार यह किट अगले हफ्ते तक देश के लगभग सात लाख फार्मेसी सेंटरों पर उपलब्ध हो जाएगी।

ब्यूरो रिपोर्ट!