कोरोना के बाद प्रदेश में अब ब्लैक फंगस महामारी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के कई जिलों में। इस नई महामारी के! मरीज सामने आने लगे हैं।  इसके चलते तीन मरीजों की मौत होने की भी खबर है। सूचना के अनुसार उदयपुर के महाराणा भूपाल अस्पताल में भर्ती भीलवाड़ा मे स्थित गुलाबपुरा के अब्दुल गफ्फार की भी गुरुवार को ब्लैक फंगस से मौत हो गई। अब्दुल को बुधवार को ही यहां भर्ती कराया गया था।


 उसका शुगर लेवल लगभग 400 था। आंखें लाल हो कर मोटी हो गई थी। नाक और मुंह से खून निकलने लगा था। चिकित्सा विभाग के अनुसार ब्लैक फंगस से अब तक 3 मरीजों की मौत हो चुकी हैं। एक मरीज की आंख की रोशनी भी चली गई है। 4 मरीज भीलवाड़ा और एक दर्जन जयपुर में भर्ती है। वही कोटा, पाली और सिरोही में भी इस महामारी के कई मरीज सामने आ रहे हैं। उधर राज्य सरकार ने इस महामारी के शिकार बने लोगों को राहत देते हुए सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में इसका इलाज निशुल्क कर दिया है। अब ब्लैक फंगस की चपेट में आए मरीजों को चिरंजीवी योजना के तहत चयनित निजी अस्पताल में भी इलाज की मुफ्त सुविधा मिलेगी।

 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने और रोकथाम के लिए रिसर्च करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने चिकित्सा महकमे को कहा है कि इसके इलाज में काम आने वाली जरूरी दवाइयों और इंजेक्शन की व्यवस्था की जाए जिससे कि प्रदेश में इसकी कमी नहीं हो। गहलोत ने विभाग को यह निर्देश भी दिए हैं कि ब्लैक फंगस के मरीजों का संपूर्ण विवरण राज्य सरकार के पास होना आवश्यक है। आपको बता दें कि राज्य सरकार कोरोना की तरह इस बीमारी को भी नोटिफाई डिजीज यानी महामारी में शामिल कर चुकी है।


ब्यूरो रिपोर्ट!