श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की खबर

 देशभर में जहां कोरोना गति से बढ़ रहा है ऐसे में कोरोना की प्रमुख दवा रेमडेसीविर इंजेक्शन की भयंकर कालाबाजारी हो रही है, ऐसे में श्रीगंगानगर में बिहाणी ट्रस्ट ने आगे आकर जिला प्रशासन को रेमदेसीविर इंजेक्शन निशुल्क भेंट किए हैं। 

जिला कलक्टर  जाकिर हुसैन ने कहा कि किसी भी महामारी से निपटने के लिये आमजन व भामाशाहों का सहयोग जरूरी है। जिला कलक्टर ने कोविड-19 के दौरान कोविड रोगियों को उपयुक्त दवा, आक्सीजन इत्यादि को लेकर आमजन में भामाशाहों से अपील की थी कि दानदाता आगे आकर सहयोग करे। इसी श्रृंखला में शुक्रवार को एसडी बिहाणी ट्रस्ट की ओर से रेमेडीसिविर की 108 इंजेक्शन दवा जिला कलक्टर श्री जाकिर हुसैन को कलेक्ट्रेट में प्रदान की।    

इस अवससर पर पुलिस अधीक्षक  राजन दुष्यंत, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन  भवानी सिंह पंवार उपस्थित थे। एसडी बिहाणी ट्रस्ट के जयदीप बिहाणी ने जिला कलक्टर को 108 रेमेडीसिविर के टीके प्रदान किये। इस अवसर पर ट्रस्ट प्रशासक राजेन्द्र राठी भी मौजूद थे। सेठ गिरधारी लाल बिहाणी शिक्षा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री जयदीप बिहाणी ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा श्रीगंगानगर जिले के नागरिकों को कोविड-19 के उपचार के लिये काम आने वाली दवा रेमेडीसिविर इंजेक्शन प्राप्त करने के जो प्रयास किये गये, वे सफल रहे। उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिये जिला कलक्टर श्री जाकिर हुसैन, अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महासभा के सभापति श्री श्याम सुन्दर सोनी तथा कमल लाइफ साइंस लिमिटेड के चैयरमेन डाॅ. दिगम्बर झंवर तथा राजस्थान प्रोदशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री मधुसूदन बिहाणी का आभार व्यक्त किया है। श्री जयदीप ने कहा कि भविष्य में भी कोविड-19 रोगियों के स्वस्थ होने संबंधी दवाएं एवं उपकरणों तथा आंखों की बीमारी ब्लेक फंगस की दवा के लिए भी उनका सहयोग निरन्तर बना रहेगा।