श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की रिपोर्ट। 

श्रीगंगानगर में भारतीय सेना एवं टांटिया यूनिवर्सिटी परिसर स्थित जनसेवा हॉस्पिटल के संयुक्त संयोजन में दक्षिण पश्चिम कमान की 50 बेड की कोविड सुविधा शुरू हो गई है। इनमे 10 बैड आइसीयू सुविधाओ से युक्त है। आज शुक्रवार को मेजर जनरल विक्रम वर्मा (वीएसएम), ब्रिगेडियर ए. एस. मांगट, जिला कलक्टर जाकिर हुसैन, पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सेना के ऑपरेशन नमस्ते के तहत संचालित इन निशुल्क वार्ड की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संतोष जताया। इस मौके पर वर्मा ने जिला प्रशासन एवं जन सेवा हॉस्पिटल की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोविड रोगियों को इस सुविधा से लाभ होगा। हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. विशु टांटिया एवं मोहित टांटिया ने उपलब्ध सेवाओं का विवरण देते हुए कहा कि हमेशा की तरह शासन-प्रशासन को सहयोग के लिए तत्पर हैं।

 निरीक्षण के समय एडीएम (प्रशासन) भवानीसिंह पंवार, सीएमएचओ डॉ. जीएल मेहरड़ा, टांटिया यूनिवर्सिटी के कार्यकारी निदेशक के. एस. सुखदेव, अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) एम. एम. सक्सेना, जनरल मैनेजर डॉ. विकास सचदेवा मौजूद रहे।