कोटा से हँसपाल यादव की रिपोर्ट।
नगर विकास न्यास की 7 आवासीय योजनाओं की लॉटरी न्यास सभागार में निकाली गई। इनके लिए 5 समूहों में आवासीय क्षेत्रों में रिक्त 1 हजार 43 भूखण्डों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसमें 3 हजार 474 लोगों ने आवेदन प्रस्तुत किए। सचिव राजेश जोशी ने बताया कि ग्रुप ए अजय आहूजा नगर, विनोबा भावे नगर व कर्णेश्वर योजना में 284 भूखण्डों के लिए 119 आवेदन प्राप्त हुए। गु्रप बी के बालाजी नगर में 31 भूखण्डों के लिए 355 आवेदन व सुभाष नगर आवासीय कम व्यायसायिक योजना में 14 भूखण्डों के लिए 138 आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि ग्रुप सी में चाणक्यपुरी व टैगोर नगर आवासीय योजना में 82 भूखण्डों के लिए 51 आवेदन प्राप्त हुए। गु्रप डी सुभाष नगर कम व्यावसायिक योजना में 18 भूखण्डों के लिए 94 और सुभाष नगर खलचूरी मर्चेन्ट योजना में 9 भूखंडों के लिए 1 आवेदन प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया के ग्रुप ई आरकेपुरम ए व बी में 605 भूखण्डों के लिए 2 हजार 716 आवेदन प्राप्त हुए। संभागीय आयुक्त कैलाश चन्द मीणा कार्यक्रम के मुख्य आतिथि रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर विकास न्यास एवं जिला कलक्टर उज्ज्वल राठौड़, विशेषाधिकारी आर.डी. मीणा, उप सचिव मोहम्मद ताहिर, चन्दन दुबे, मोहनलाल प्रतिहार और वित्तीय सलाहकार टी.पी. मीणा भी उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ