लो जी वही हो गया है जिसकी संभावना पिछले कई वर्षों से जताई जा रही थी। जी हां! पेट्रोल ₹100 प्रति लीटर हो गया है। यदि आप राजधानी जयपुर में अपने वाहन में पेट्रोल डलवायेंगे तो आपको 1 लीटर के पूरे ₹100 देने होंगे, जिनमें से एक पैसा भी वापस नहीं होगा। बंगाल सहित पांच राज्यों के चुनाव संपन्न होने के बाद। 



जिस तरह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने रफ्तार पकड़ी थी, उसी से लग रहा था कि अब जल्दी ही हमको ₹100 प्रति लीटर पेट्रोल की चुकाने होंगे और अब यह यथार्थ की स्थिति बन गई है। डीजल भी ₹100 प्रति लीटर से मात्र ₹6.87 पैसे दूर है और कीमते बढ़ने की ये ही रफ्तार रही तो आने वाले कुछ दिनों में डीजल भी शतक लगा लेगा। मंगलवार को राजधानी जयपुर में पेट्रोल के दाम 24 पैसे और डीजल पर 27 पैसे बनाए गए हैं। पांच राज्यों के चुनाव नतीजे के आने के बाद। पेट्रोल डीजल की कीमतों ने रफ्तार पकड़ी है। हालांकि इससे पहले भी रफ्तार हुई थी लेकिन चुनाव के ठीक 2 महीने पहले से दाम स्थिर हो गए थे।



 पेट्रोलियम डीलर्स के अनुसार पिछले एक साल के दौरान पेट्रोल की कीमतों में लगभग ₹23.14 और डीजल में भी ₹23 .33 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का महंगाई पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है रसोई से जुड़ी आवश्यक वस्तुओं के दाम कई गुना बढ़ गए हैं। जो सरसों का तेल 1 साल पहले ₹110 प्रति लीटर मिल रहा था। अब 190 और 200 तक पहुंच गया है।

ब्यूरो रिपोर्ट!