प्रदेश के शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा का कहना है कि राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं निश्चित तौर पर होगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई जारी रखें। इसके लिए सरकार जून के पहले सप्ताह में रिव्यू बैठक करेगी। इसमें बोर्ड परीक्षाओं के साथ नए शिक्षा सत्र पर भी चर्चा की जाएगी। 


उन्होंने कहा कि बोर्ड की परीक्षाएं विद्यार्थी के जीवन का टर्निंग प्वाइंट होती है। भले ही इन परीक्षाओं के लिए एक दो महीने का इंतजार करना पड़े लेकिन परीक्षाएं कराएंगे। आपको बता दें कि कोरोना के चलते पिछले कई दिनों से अटकी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर केंद्र और राज्य सरकारें पिछले 3 दिन से मंथन में जुटी हैं। राज्य सरकार ने केंद्र को अपने सुझाव देने के साथ ही राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के लिए नए सिरे से परीक्षा सैंटरो का गणित लगाना शुरू कर दिया है।



 सरकार के फैसले का राज्य के लगभग 20 लाख से अधिक विद्यार्थियों को इंतजार है। शिक्षा मंत्री का यह बयान आने के बाद अब उन कयासों पर विराम लग गया है जिसके तहत यह कहा जा रहा था कि कोरोना के चलते परीक्षाएं संभव नहीं होगी। छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट करना ही होगा।


ब्यूरो रिपोर्ट!