जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
CS निरंजन आर्य ने जिला नोडल अधिकारियों की बैठक लेते हुए उनको प्राइवेट अस्पतालों में ऑक्सीजन का ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। आर्य ने ऑक्सीजन टैंकर्स के न्यायसंगत उपयोग सहित ऑक्सीजन सिलेंडर की अपडेट जानकारी देने के भी निर्देश दिए। जयपुर से सभी जिला कलक्टर को निर्देश दिये कि उनके जिलों में ऑक्सीजन सिलेंडर की स्थिति की उनके पास हर समय जानकारी होनी चाहिए। मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि नोडल अधिकारी निजी अस्पतालों में भी ऑक्सीजन का ऑडिट कराएं। आर्य ने अस्पतालों के बैड मैनेजमेंट के लिए कोरोना और नॉन कोरोना मरीजों की स्थिति तैयार करने को कहा।
मुख्य सचिव ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए रेमडेसिविर के उपयोग के लिए कम से कम तीन चिकित्सकों की कमेटी की सिफारिश को लागू करने के निर्देश भी दिए। बैठक में दिए गए अन्य निर्देश विवाह समाराहों और प्रवासी मजदूरों के आगमन, क्रोना गाइड लाइन्स का सख्ती से पालन, क्वारंटाइन लोगों को ऑनलाइन मॉनिटरिंग आदि के लिए थे।
गृह विभाग के प्रमुख सचिव अभय कुमार ने तथा पडोसी राज्यों से आने वाले प्रवासी मजदूरों को भी दिशा निर्देशों की सख्ती से पालना करवाने के निर्देश दिए तथा शादियों की वीडियो रिकॉर्डिंग करके पाबंद करने की बात कही।
बैठक में जोधपुर पुलिस कमिश्नर, जयपुर पुलिस कमिश्नर व जिला पुलिस अधीक्षकों ने भी भाग लिया।


0 टिप्पणियाँ