जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्ववीट के ज़रिये प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के विस्तार की तारीफ़ की है।  राजे ने अपने ट्वीट में पिछले साल बानी संक्रमण की स्थिति और उसके बाद लगाए गए लॉक डाउन को याद करते हुए प्रवासी मजदूरों की तकलीफ का उल्लेख किया।  राजे ने मोदी सरकार की इस बात के लिए तारीफ की कि उसने देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन की योजना का सूत्रपात किया है।