कोटा ब्यूरो रिपोर्ट।
शहर के सुभाष नगर में प्रॉपर्टी के पुराने विवाद को लेकर बेख़ौफ़ बदमाशों ने एक व्यक्ति की सरे आम गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात शुक्रवार शाम को तब हुई जब म्रुतक बकराज सिंह अपने घर के बाहर बैठा हुआ था कि तभी स्विफ्ट डिजायर में सवार बदमाश आए और बलराज से बात करने लगे। बातचीत विवाद में तब्दील हो गई और बदमाशों ने बेख़ौफ़ होकर बलराज सिंह को गोली मार दी। वारदात में बलराज के बेटे को भी गोली लगी है और वह घायल हुआ है। उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। वहीँ मरिटल बलराज का शव एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। वारदात के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में भारी जाप्ता तैनात कर दिया और अब अनंतपुरा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।


0 टिप्पणियाँ