जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट

शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा "सैनिक सम्मान कार्यक्रम" भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, विशिष्ठ अतिथि लेफ. जनरल विशंभर  सिंह,  भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजय पाल सिंह, जनरल अनुज माथुर, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष भाजपा कर्नल मोती सिंह,  सहित कार्यक्रम में मेजर सूबेदार सहित सैकड़ों  पूर्व सैनिकों का शाँल व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। 

इस कार्यक्रम में जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा एवं जयपुर ग्रेटर नगर निगम के डिप्टी मेयर पुनीत कर्णावत भी मौजूद रहेl डॉ. पूनियां ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पधारे हुए सभी पूर्व सैनिकों  का सम्मान किया व युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सैनिकों के लिए किए जा रहे प्रयास व देशवासियों के लिए जो कल्याणकारी योजनाएं लागू की उन सभी के बारे में विस्तृत जानकारी दी।विशंभर ने देश  की रक्षा में सैनिकों की भूमिका के बारे में जानकारी दी व अनुज माथुर ने देश में सैनिक किस प्रकार लड़ाई लड़ते है व मोदी  द्वारा जो सैनिकों के सम्मान के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। 

जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा  ने भारतीय सेना द्वारा देश में किए गए योगदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने कार्यक्रम में पधारे सभी सैनिक वह युवा मोर्चा के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों का सफल आयोजन को लेकर धन्यवाद दिया।कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह शेखावत, प्रदेश मंत्री मनीष प्रजापति व रामकेश मीणा, राजपाल चौधरी, अर्जुन यादव, जयंत यादव, नेहा अवस्थी, सुरेंद्र सिंह पूरूवंशी, विक्रम सिंह, हरिमोहन शर्मा, आशीष चोपड़ा, केशव शर्मा उपस्थित रहे।