जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट
राजस्थान में शनिवार को फिर एक बार कोरोना का विस्फोट हुआ है। शनिवार को प्रदेशभर से कोरोना के 1675 नए मामले सामने आये. 2021 में यह एक दिन में सबसे अधिक केस हैं. प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 3,37,596 पहुंच गया है. इसके अलावा बीते 24 घंटों में 3 मरीजों की मौत भी हुई है. कोरोना से अब तक 2827 मरीजों की मौत हो चुकी है. शनिवार को सबसे अधिक मामले जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर और डूंगरपुर से सामने आये.
चिकित्सा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को अजमेर से 60, अलवर से 50, बांसवाड़ा से 25, बारां से 21, बाड़मेर से 7, भरतपुर से 4, भीलवाड़ा से 71, बीकानेर से 21, बूंदी से 19, चित्तौड़गढ़ से 64, चूरू से 3, दौसा से 5, धौलपुर से 12, डूंगरपुर से 113, गंगानगर से 16, हनुमानगढ़ से 37, जयपुर से 367, जैसलमेर से 1, जालोर से 13, झालावाड़ से 30, झुंझुनू से 4, जोधपुर से 195, करौली से 1, कोटा से 199, नागौर से 28, पाली से 29, प्रतापगढ़ से 17, राजसमंद से 54, सवाई माधोपुर से 3, सीकर से 15, सिरोही से 55, टोंक से 8 और उदयपुर से 128 मामले सामने आये। प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 11738 पहुंच गई है।बीते कुछ दिनों से कोरोना के केसों में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज हुई है.


0 टिप्पणियाँ