अलवर ब्यूरो रिपोर्ट।
तिजारा विधायक संदीप यादव ने अपने विधायक कोष से तिजारा, भिवाड़ी, टपूकड़ा में 58 लाख रुपये के कार्यों की अभिशंषा की है।
इस राशि में 24.50 लाख रुपये से तिजारा सीएचसी में बड़ी एम्बुलेंस, 8 लाख की लागत से एक छोटी एम्बुलेंस , 3.60 लाख से एक सीबीसी मशीन टपूकड़ा सीएचसी में और 6 लाख की लागत से 50 बड़े व 10 छोटे ऑक्सीजन सिलेंडर
तिजारा, टपूकड़ा व भिवाड़ी सीएचसी को मिलेंगे। इसके साथ ही 8 लाख की लागत से तिजारा में 4 बेड का आईसीयू वार्ड, 2.60 लाख रुपये से डिजिटल एक्स-रे मशीन के उपकरण खरीद होगी तथा 3 लाख रुपये से तिजारा नर्सिंग कॉलेज में ऑक्सीजन पाइप लाइन लगाई जाएगी।


0 टिप्पणियाँ