अजमेर से नवीन वैष्णव की रिपोर्ट। 

अजमेर में कोरोना मरीजों को प्राणवायु को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं हो। इसके संबंध में जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं साथ ही ऑक्सीजन प्लांट पर 24 घंटे पुलिसकर्मियों को भी तैनात कर दिया है।

जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने ऑक्सीजन को लेकर जिला प्रशासन व चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ऑक्सीजन के अभाव में किसी भी मरीज की जान नहीं जाए। इसके लिए पर्याप्त बंदोबस्त रखने के लिए भी दिशा निर्देश दिए हैं। वहीं जिला कलेक्टर ने ऑक्सीजन को 24 घंटे पुलिस के पैरों में रखने के भी निर्देश दिए है जिसके तहत अब पांच पुलिसकर्मियों को ऑक्सीजन प्लांट पर तैनात किया गया है प्लांट पर तैनात हेड कांस्टेबल ने बताया कि 12–12 घंटे की दो शिफ्ट में पुलिसकर्मी प्लांट पर तैनात रहेंगे यहां किसी भी तरह से ऑक्सीजन गैस सिलेंडर इधर उधर नहीं हो और मरीजों के ही काम आए। इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।