जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

राज्य सरकार द्वारा उठाए गए सख्त कदमों का कुछ कुछ असर अब दिखने लगा लगा है और ऐसा लगता है कि कोरोना के नए केस अगर थामे नहीं हैं तो कम से कम उन पर लगाम जरूर लगी है।  रविवार को प्रदेश में कुल 15 हजार 809 नए केस सामने आए।  सबसे ज्यादा नए कोरोना पॉजिटिव 3145 राजधानी जयपुर से निकले तो वहीँ 1411 नए मरीजों के साथ जोधपुर दुसरे नंबर पर रहा।  जनसँख्या की दृष्टि से कम लेकिन पहली लहर में भी उग्र रूप दिखा चूका अलवर 1324 नए केसों के साथ प्रदेश में तीसरे नंबर पर रहा।  झीलों की नगरी भी 1103 के बड़े आंकड़े के साथ चौथे नंबर पर नए केस दर्ज करवाती दिखी। रविवार शाम स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन से स्पष्ट है कि प्रदेश में 7 जिले 500 नए केस से ज्यादा के आंकड़ों पर बैठे हैं तथा जरा सी भी ढील इन जिलों में विस्फोटक स्तिथि पैदा कर सकती है।  ये जिले हैं अजमेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, हनुमानगढ़, कोटा, पाली और सीकर।  रविवार शाम तक प्रदेश में 1 लाख 36 हजार 702  एक्टिव केस हैं इनमें 10 प्रतिशत का मामूली उछाल प्रदेश के हैल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को चरमरा देगा।  इसीलिए मास्क पहने, घर से बाहर ना निकलें और बेवजह अफवाहें फैलाने का माध्यम कतई ना बने।