ब्यूरो रिपोर्ट।
हवाई अड्डे पर कोरोना के सुरक्षा प्रयासों को धता बताते हुए एक महिला बेंगलुरु से जयपुर पहुंच गई। इस महिला के संक्रमित होने की रिपोर्ट आने के बाद हवाई जहाज में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक बेंगलुरु से जयपुर आ रही इंडिगो विमान में 35 वर्षीय महिला यात्री ने बेंगलुरु से जयपुर के लिए सफर किया और जयपुर पहुंच गई तब उसे चिकित्सा कर्मियों ने संक्रमित होने की सूचना फोन पर दी। पीड़ित महिला ने बताया कि उसने? हवाई यात्रा से पहले अपना टेस्ट कराया था लेकिन उसकी रिपोर्ट जयपुर आने पर मिली, जिसमें महिला को संक्रमित बताया गया था। सूचना मिलते ही महिला को आरयूएचएस अस्पताल में भेजा गया और उसके आसपास बैठे यात्रियों के सैंपल भी लिए गए। इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारियों के मुताबिक महिला को होम क्वारंटाइन रखा गया है और उसके साथ बैठे यात्रियों की भी जांच कराई गई है। अब सवाल यह उठ रहा है कि महिला को बिना नेगेटिव रिपोर्ट के ही सिर्फ टेस्ट कराने के आधार पर यात्रा करने की अनुमति क्यों दी गई?


0 टिप्पणियाँ