ब्यूरो रिपोर्ट।
प्रदेश में इसी महीने हो रहे उपचुनाव की 3 सीटों के लिए नामांकन वापसी के बाद तस्वीर साफ हो गई है। अब सहाड़ा सीट के लिए 8 सुजानगढ़ के लिए 9 और राजसमंद के लिए 10 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। इसमें देखा जाए तो सुजानगढ़ को छोड़कर सहाड़ा और राजसमंद में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला दिखाई दे रहा है। यूं तो सहाडा और सुजानगढ़ में आरएलपी ने भी अपने प्रत्याशी उतारे हैं, लेकिन जहां तक मतदाताओं की गणित का सवाल है आरएलपी सिर्फ सुजानगढ़ में ही वोटों की गिनती में थोड़ी दमदार दिखाई दे रही है। अब सहाड़ा सीट के लिए भाजपा के रतन लाल जाट और गायत्री देवी के बीच सीधा मुकाबला है। वही सुजानगढ़ में। कांग्रेस के मनोज मेघवाल और भाजपा के खेमाराम मेघवाल में टक्कर दिखाई दे रही है। उधर, राजसमंद की बात करें तो यहां सबसे ज्यादा 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं लेकिन कांग्रेस के तनसुख बोहरा और दीप्ति माहेश्वरी के बीच कड़ी टक्कर रहेगी। हालांकि यहां स्थानीय उम्मीदवार को टिकट नहीं देने से नाराज भाजपा के पूर्व उपप्रधान सुरेश जोशी मैदान में डटे हुए हैं और इससे भाजपा को ही थोड़ा नुकसान होने की संभावना है।


0 टिप्पणियाँ