भरतपुर से दीपेश फौजदार की रिपोर्ट। 

भरतपुर में वैर थाना इलाके के गाँव रायपुर निवासी सियाराम बारात लेकर दुल्हन से विवाह करने व् उसे लेने के लिए नदबई थाना इलाके के गाँव करीली पहुंचा और नवेली पत्नी का सपना था की वह पहली बार अपनी ससुराल हेलीकाप्टर में ही बैठकर जाएगी। 



 जिसके बाद पत्नी की इच्छा पूरी करने के लिए दूल्हा भी हेलीकाप्टर लेकर ससुराल पहुंचा और शादी के बाद अपनी दुल्हन को हेलीकाप्टर से लेकर गया | जानकारी के मुताविक दुल्हन रमा की इच्छा थी की उसका होने वाला दूल्हा उसे बिठाकर हेलीकाप्टर से ससुराल लेकर जाए 



और जब रमा व् सियाराम की शादी तय हो गयी तो दुल्हन ने कहा की मुझे तो पहले बार हेलीकाप्टर से ही ससुराल जाना है जिसकी इच्छा पूरी करे के लिए दूल्हा सियाराम ने हेलीकाप्टर तय किया और दुल्हन को लेकर गया | हालाँकि हेलीकाप्टर से जाने के लिए लाखों रूपये खर्च हुए है लेकिन एक पति ने अपनी नवेली पत्नी के सपना को पूरा करने के लिए यह सभी किया |