अजमेर से नवीन वैष्णव की रिपोर्ट।
अजमेर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने रुपनगढ़ उपखंड के पनेर गांव में कार्रवाई की। एसीबी की टीम ने ग्राम सेवक को 8000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। यह रिश्वत परिवादी के मकान आवासीय पट्टा बनाने की एवज में ली गई।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के डीएसपी पारस मल पंवार ने बताया कि पनेर गांव निवासी पहलवान खान ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि आरोपी ग्राम सेवक उससे मकान का पट्टा बनाने के एवज में रिश्वत मांग रहा है उसमें जनवरी माह में पट्टे के लिए आवेदन किया था ग्राम सेवक कृष्ण मीणा उसे अन्य लोगों से भी पट्टे के लिए रिश्वत लेने की बात कही आरोपी ने उससे 9 हजार रुपए की डिमांड की। बाद में 8 हजार रुपए लेकर काम करने पर राजी हुआ। शिकायत का सत्यापन करवाकर परिवादी पहलवान खान को रंग लगे नोट देकर भेजा गया। वहीं रिश्वत मिलने की खबर पाकर ग्रामसेवक कृष्ण मीणा स्वयं परिवादी के घर रिश्वत लेने पहुंच गया। जैसे ही परिवादी ने रिश्वत की रकम दी। तुरंत एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी कृष्ण मीणा की संपत्ति की भी एसीबी जांच कर रही है।


0 टिप्पणियाँ