ब्यूरो रिपोर्ट!
मंगलवार को प्रदेश भर में हनुमान जयंती पवन पुत्र की विशेष आराधना के साथ मनाई गई। इस अवसर पर हनुमान मंदिरों में बजरंगबली को सिंदूर का चोला चढ़ाकर प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया और कई जगह हवन पूजन के आयोजन भी हुए। हालांकि इस बार कोरोना के चलते कोई बड़े उत्सव नहीं हो सके लेकिन मंदिरों में एक सीमित दायरे के तहत पवन पुत्र की आराधना की गई।
छोटीकाशी कहे जाने वाले जयपुर के भी प्रमुख हनुमान मंदिरों में बजरंगबली की प्रतिमाओं का आकर्षक श्रृंगार किया गया। उनको सिंदूर का चोला चढ़ाने के बाद नवीन पोशाक धारण कराई गई और बड़ी श्रद्धा के साथ आरती उतारी गई।
इस अवसर पर भक्तों ने वीर हनुमान से देश प्रदेश को कोरोना वायरस से मुक्त कराने की प्रार्थना की।




0 टिप्पणियाँ