जोधपुर से पूर्णिमा बोहरा की रिपोर्ट।
दो फ्लोर में 200 बेड व्यवस्था , 7 घंटे में 125 तैयार , भोजन की व्यवस्था भी समाजसेवी शारदा चौधरी ने ओल्ड कैंपस में 7 घंटे में 125 बेड लगा कोविड केयर सेंटर बना कर जिला प्रशासन को सुपुर्द किया है । यहां दो फ्लोर में कुल 200 बेड लगेंगे । मरीजों के लिए चाय व भोजन सहित पानी की व्यवस्था भी रहेगी । रविवार को जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह , नगर निगम आयुक्त रोहिताश्व तोमर व जेडीए आयुक्त कमर चौधरी ने निरीक्षण किया । कांग्रेस प्रवक्ता अजय त्रिवेदी ने बताया कि कलेक्टर ने मेडिकल स्टॉफ व उपकरण उपलब्ध करवाने का भरोसा दिलाया है । स्टॉफ रूम के साथ भर्ती मरीजों के परिजनों के लिए भी अलग से जगह रखी गई है , ताकि संक्रमण न फैले । कोविड पॉजिटिव मरीजों को घर तक दवाई पहंचा रहे मनीष धारीवाल उद्योगपति व समाजसेवी मनीष धारीवाल ने कोविड पॉजिटिव सीरियस पेशेंट को समय पर दवाइयां पहुंचाने का जिम्मा उठाया है । धारीवाल व उनकी पत्नी एक माह पहले पॉजिटिव आ गए थे । ठीक होने के बाद उन्होंने तय किया कि वे कोविड पॉजिटिव लोगों को जागरूक करने का निर्णय किया था।


0 टिप्पणियाँ