जालोर से विक्रमसिंह करणोत की खबर।
जालोर। जिले के करड़ा थाना पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से 1 किलो 60 ग्राम अफीम का दूध बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। करड़ा थानाधिकारी अवधेश सांदू ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्यामसिंह के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत नाकाबंदी के दौरान एस-क्रॉस कार को रुकवाकर तलाशी ली। बड़ी मात्रा में अवैध अफीम मिलने से कार चालक राजूराम पुत्र छोगाराम जाति बिश्नोई निवासी बावरला नाड़ा गुंदाऊ को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। पुलिस में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0 टिप्पणियाँ