कोटा से हँसपाल यादव की खबर।
कोटा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल इन दिनों ऑक्सीजन और इंजेक्शन की कमी से जूझ रह है। मरीजों की बढ़ती संख्या ने अस्पताल प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। वही अब अस्पताल में अधीक्षक डॉ सी एस सुशील की अनुमति के बिना नए कोरोना मरीज भर्ती नहीं हो सकेंगे। इसके लिए उन्होंने एक पत्र जारी किया है। उस पत्र में अब नए कोविड मरीजों को भर्ती करने पर पाबंदी लगा दी गई है। पत्र में साफ-साफ लिखा है कि 'कोविड महामारी की पहली लहर से ज्यादा दूसरी लहर खतरनाक है।
अस्पताल में ऑक्सीजन की डिमांड के अनुरूप आपूर्ति नहीं हो रही है। इसलिए कोविड के मरीजों को बिना अधीक्षक की अनुमति के इनडोर में भर्ती नहीं किया जाए। इस निर्णय के बाद अब सबसे बड़ी परेशानी मरीजों और उनके परिजनों के सामने खड़ी हो गई है। दूसरी ओर अस्पताल में फैसिलिटी तो बढ़ाई जा रही है लेकिन ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं होने के चलते ऑक्सीजन बेड नहीं बढ़ाए जा सकते हैं।



0 टिप्पणियाँ