श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की खबर,
ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत जिला पुलिस ने नशा तस्करो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि 10 जनवरी 20 को सुरेंद्र कुमार पुनि. तत्कालीन थानाधिकारी पुलिस थाना केसरीसिंहपुर मय मुलाजमान द्वारा दौराने नाकाबंदी श्रीकरणपुर से श्रीगंगानगर सडक पर बस अडडा 25 एफ गुलाबेवाला से आरोपी आशीष निवासी अरायण से 9000 अवैध नशीली गोलियां बरामद कर आरोपी को गिरफतार किया गया था व सवारी वाहन मोटरसाईकल जप्त किया गया था। जिस पर पुलिस थाना केसरीसिंहपुर पर मुकदमा एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया जाकर अनुसंधान राकेश कुमार उनि. तत्कालीन थानाधिकारी पुलिस थाना मटीलीराठान को सुपुर्द किया गया था।जिले व आसपास के जिलों तथा पडौसी राज्य में मैडीकेटेड नशे के बहुत बडे स्तर पर उपयोग व तस्करी के चलते जिला स्तर पर बहुत सारी जप्ती की कार्यवाहियां करवाकर प्रकरण दर्ज किये गये। इस मामले के संलिप्त होने पर समस्त अनुसंधान अधिकारियों को निर्माता कंपनी के स्तर से अनुसंधान करने के लिये निर्देशित किया गया।इसी क्रम में उक्त प्रकरण तत्कालीन अनुसंधान अधिकारी राकेश स्वामी उनि. ने अग्रिम अनुसंधान करते हुए धारा 29 एनडीपीएस एक्ट में नशीली गोलियों के सप्लायर सुनील ऊर्फ सोनू पुत्र बलजिंद्र सिंह निवासी चक 3 वाई पुलिस थाना सदर को पूर्व में गिरफतार किया गया था व उक्त ट्रामाडोल नशीली गोलियों के संबंध में निर्माता कंपनी न्युटेक हैल्थकेयर लिमिटेड कंपनी दिल्ली से रिकॉर्ड प्राप्त किया गया तो उक्त गोलियां राजस्थान ट्रेडर्स जयपुर को सप्लाई करना बताया।इसके पश्चात प्रकरण का अग्रिम अनुसंधान पवन कुमार उनि. थानाधिकारी पुलिस थाना सूरतगढ सदर को सुपुर्द किया गया। जिन्होने उक्त राजस्थान ट्रेडर्स जयपुर के संबंध में अनुसंधान किया तो पाया कि उक्त फर्म फर्जी है, जो बंटी चौधरी नाम के व्यक्ति द्वारा न्यूटेक हैल्थकेयर लिमिटेड कंपनी के मालिक गौरव अरोडा के साथ मिलीभगत कर फर्जी लाईसेंस की आड में अवैध नशीली गोलियां सप्लाई करने के लिये इस्तेमाल की जा रही है। अनुसंधान से बंटी चौधरी व गौरव अरोडा पुत्र कृष्ण कुमार अरोडा निवासी राजौरी गार्डन दिल्ली के खिलाफ जूर्म प्रमाणित पाया जाने पर दिनांक शुक्रवार को अनुसंधान अधिकारी पवन कुमार उनि. मय मुलाजमान द्वारा फैक्टरी मालिक मुख्य आरोपी गौरव अरोडा को गिरफ्तार किया गया व बंटी चौधरी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।गिरफ्तार आरोपी गौरव अरोडा द्वारा जिले में अन्य कई राज्यों में बडे स्तर पर अवैध नशीली गोलियों की सप्लाई की गई है। जिनके संबंध में आरोपी से अनुसंधान जारी है। आरोपी को न्यायालय मे पेश कर 03 दिवस का पुलिस रिमाण्ड हासिल किया गया है।गिरफ्तार आरोपी गौरव अरोडा के खिलाफ पूर्व में कई मामले दर्ज है


0 टिप्पणियाँ