जिला कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा की अनुशंसा के बाद जयपुर से अन्य जिलों को दी जा रही ऑक्सीजन सप्लाई अगले आदेशों तक बंद कर दी गई है। आपको बता दें कि अब तक जयपुर के निजी प्लांटों से टोंक दौसा, भरतपुर, करौली और धौलपुर सहित कई जिलों को ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही थी, लेकिन राजधानी में दिनों दिन बढ़ते जा रहे मरीजों की संख्या और इसके बाद हुई 

ऑक्सीजन सिलेंडर की मांग के चलते जिला कलेक्टर ने अन्य जिलों की सप्लाई बंद करने के आदेश दिए हैं। कलेक्टर के अनुसार राजधानी की मांग की पूरी नहीं हो पा रही तो बाहर कैसे सप्लाई दी जाए। वैसे भी सरकार ने सभी जिलों को अपना अपना कोटा अलॉट कर दिया है।



 स्टेट लेवल पर मॉनिटरिंग हो रही है। और जयपुर में तो लगभग सभी जिलों से यहां तक कि पड़ोसी राज्यों से भी मरीजों का दबाव बढ़ा है। अब राजधानी को ऑक्सीजन की ज्यादा जरूरत है इसीलिए अन्य जिलों को सप्लाई रोकी गई है।

ब्यूरो रिपोर्ट!