ब्यूरो रिपोर्ट,

राजस्थान में मौसम विभाग ने आमजन के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि फिलहाल ज्यादातर स्थानों पर तापमान 40 डिग्री से नीचे है। आगामी दो-तीन दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी 

मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 5 और 6 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, नागौर, जोधपुर, बीकानेर, हनुमानगढ़, गंगानगर व चूरु जिलों में प्रभाव देखने को मिलेगा। 5 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर बीकानेर संभाग में धूल भरी तेज हवाएं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की चलने की सम्भावना है। 6 अप्रैल को जोधपुर व बीकानेर संभाग के जिलों में तेज अंधड़ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा चलने व मेघगर्जन के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है।