करौली से अवनीश पाराशर
भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पर कार्यरत ईमित्र प्लस ऑपरेटर संघ ने ग्राम पंचायत मुख्यालय पर कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में नियुक्त करने की मांग को लेकर सपोटरा विधायक रमेश चंद्र मीणा को ज्ञापन सौंपा है।और उनकी समस्या समाधान करने की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया है कि राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र का निर्माण किया गया था। जिससे ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं प्रदान करने के लिए ईमित्र संचालकों को वर्ष 2014 में नियुक्त किया गया था। ई मित्र सेवा को और अधिक सजग बनाने के लिए 2017 में ई-मित्र प्लस मशीनें लगाई गई थी। इन सभी कार्यों को ईमित्र प्लस ऑपरेटर द्वारा किया जा रहा है। ऑपरेटरों ने मांग की है कि ई-मित्र प्लस संचालकों को राज्य सरकार द्वारा मानदेय देने का प्रावधान किया जाए। इस भर्ती में राजीव गांधी सेवा केंद्र पर 8 वर्षों से ई-मित्र प्लस ऑपरेटर नियमित रूप से कार्य कर रहे हैं।ईमित्र प्लस ऑपरेटर संघ के सदस्यों ने ग्राम पंचायत मुख्यालय पर कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में नियुक्त करने की मांग करते हुए कहा कि सरकार को भी इस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती के पद भरने में ज्यादा समस्या नहीं होगी जबकि हम भी कर्मचारी की तरह निर्धारित समय सुबह 9:30 से शाम 6:30 बजे तक पंचायत पर उपस्थित रहकर कार्य करते हैं।हम पंचायत में 400 से अधिक सेवाएं देते हैं जिसमें जन आधार कार्ड वितरण, जन आधार कार्ड नामांकन, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, पेंशन आवेदन, एन एफ एस ई सीडिंग का कार्य करते हैं और हमारा कमीशन जो आता है उसका आधा कमीशन आईएसपी के द्वारा काट लिया जाता है जिसके कारण हमारे परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो रहा है।
ईमित्र प्लस कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के सदस्यों ने ग्राम पंचायत मुख्यालय पर कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में स्थाई नियुक्त करने की मांग की है। इस अवसर पर रूपसिंह, सुरेश, भंवर सिंह, रामकेश, विष्णु कुमार, राम लखन सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ