करौली से अवनीश पाराशर,
राजस्थान प्रदेश की 3 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी घमासान मचा हुआ है।मुख्य दलों के दिग्गज मैदान में है और उपचुनाव में परचम लहराने के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं। इसी बीच करौली दौरे पर आये राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि आगामी दिनों में प्रदेश में होने वाले 3 विधानसभा सीटों के उपचुनाव और आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी का पूरी तरह से सूपड़ा साफ होने वाला है। प्रदेश की जनता पूरी तरह त्रस्त है राजस्थान प्रदेश में किसान परेशान,मजदूर परेशान,व्यापारी परेशान है और इसका नुकसान राजस्थान की कांग्रेस सरकार को भुगतना पड़ेगा।
राजकाज न्यूज से फोन टैपिंग के मामले पर बातचीत करते हुए राज सभा सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि कॉन्ग्रेस पार्टी के द्वारा प्रदेश में फोन टैपिंग करवाई गई थी जिसका मामला भी दर्ज करवा दिया गया है जांच चल रही है जांच में सब पता चल जाएगा यह जांच का विषय है।वहीं खुले शब्दों में राज सभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से पूरी तरह त्रस्त है और आने वाले दिनों में इसका नुकसान कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा प्रदेश में होने वाले तीन विधानसभा सीटों के उपचुनाव और आगामी आम चुनाव में कांग्रेस का पूरी तरह से सूपड़ा साफ होने वाला है।

0 टिप्पणियाँ