पश्चिमी राजस्थान में बतौर धर्मगुरु का रुतबा हासिल रखने वाले मुस्लिम धर्मगुरु गाजी फकीर का सोमवार देर रात इंतकाल हो गया। लंबी बीमारी के चलते गाजी फकीर पिछले कई दिनों से जोधपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे जहां उन्होंने सोमवार रात को अंतिम सांस ली।
गाजी फकीर की पार्थिव देह उनके गृह जिले जैसलमेर के लिए देर रात को ही रवाना कर दी गई। मंगलवार की सुबह उनको कोरोना गाइडलाइन के अनुसार सुपुर्द- ए- खाक किया जाएगा। आपको बता दें कि गाजी फकीर राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद के पिता है। गाजी फकीर को पश्चिमी राजस्थान में बहुत ही सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है
ब्यूरो रिपोर्ट!


0 टिप्पणियाँ