कोरोला महामारी के विकराल रूप लेने के बाद एक तरह से चरमरा गई चिकित्सा व्यवस्थाओं के बीच प्रदेश के सबसे बड़े S.m.s. अस्पताल पर पुलिस का पहरा लग गया है। जानकारी के अनुसार चिकित्सा अधिकारियों की ओर से मिले मौखिक आदेश के बाद इमरजेंसी के बाहर पुलिस तैनात हो गई है।
अस्पताल के स्टाफ को मौखिक आदेश में कहा गया है कि अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी है। बेड भी उपलब्ध नहीं है तो रात को मरीजों की भर्ती पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाए। उन्हें प्राथमिक उपचार के साथ ही लौटा दिया जाए और अगर किसी को भर्ती करने की जरूरत अत्यावश्यक हो तो पहले अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों की इजाजत ली जाए। अस्पताल प्रशासन के अनुसार ऑक्सीजन की भारी कमी है।
इसके चलते नए मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने में परेशानी हो रही है और अगर ऑक्सीजन मिलने में देर होती है तो मरीजों के परिजन हंगामा खड़ा करने में देर नहीं लगाते। कई बार हाथापाई और मारपीट की नौबत भी आ जाती है इसके चलते पुलिस सुरक्षा ली गई है।
ब्यूरो रिपोर्ट!


0 टिप्पणियाँ