कोटा से हँसपाल यादव की रिपोर्ट। 

शहर के झालावाड़ रोड़ पर राजीव गांधी नगर स्थित 14 मंजिला स्काईलाइन बिल्डिंग के आठवें फ्लोर पर गैस लिकेज होने से शुक्रवार को दोपहर भीषण आग लग गई। जिस पर अग्निशमन विभाग की 4 दमकलों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अग्नि कांड में  कोई जनहानि नहीं हुई। बिल्डिंग में आग बुझाने के उपकरण खराब मिलने से बिल्डिंग मालिक को नोटिस दिया गया हैं।

                                                                       


राजीव गांधी नगर में 14 मंजिला स्काईलाइन बिल्डिंग के आठवें माले पर रहने वाले सुधाकर यादव के फ्लेट नम्बर सी-805 में दोपहर को गैस लिकेज होने से भीषण आग लग गई। बिल्डिंग में आग की सूचना से अफरा-तफरी मच गई। बिल्डिंग के आठवें माले की खिड़की से आग की लपटे निकलते देख मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। अनहोनी की आशंका से बिल्डिंग में रहने वाले लोग ने अपने-अपने फ्लेटों से बाहर निकल आए। लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। जिसपर अग्निशमन विभाग से चार दमकलें ओर श्रीनाथपुरम अग्निशमन केन्द्र से हाइड्रोलिक मशीन के साथ नगर निगम की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू दल ने हाइड्रोलिक मशीन की मदद से आठवें माले पर लगी आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। 

 इस दौरान मौके पर कोटा दक्षिण नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक राजोरा, सहायक अग्निशमन अधिकारी देवेन्द्र गौतम, गोताखोर टीम से विष्णू श्रृंगी सहित फायर टीम मौजूद रही।