जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।  

गृह विभाग ने कोरोना की दूसरी लहर से मोर्चा लेने के लिए कमर कास ली है। इसके लिए विभाग ने राज्य स्तरीय कोरोना कण्ट्रोल रूम बनाया है। इस कण्ट्रोल रूम का सञ्चालन  IPS, RAS, RPS अधिकारी करेंगे। IPS जयनारायण, अंशुमान भौमिया, डॉ. रवि और सत्येंद्र सिंह की ड्यूटी कंट्रोल रूम में लगा दी गई है। 

इसके अलावा RAS मीनाक्षी मीणा, अलका विश्नोई, हरिताभ कुमार, करतार सिंह,सोमदत्त दीक्षित, मोहन सिंह, सुरेंद्र सिंह यादव, आकाश रंजन की ड्यूटी भी कंट्रोल रूम में लगाई गई है। गृह विभाग के आदेशानुसार RPS चेतराम सेवदा, रामेश्वर प्रसाद दारिया, शिवलाल बैरवा

सुरेंद्र सिंह सागर, विजय पाल सिंह, अश्विनी आत्रे, रामअवतार सोनी और गोविंद देथा भी तकाल कण्ट्रोल रूम में ही अपनी ड्यूटी रिपोर्ट करेंगे। इस सम्पूर्ण कर शैली में आईएएस अभय कुमार की चाप स्पष्ट नजर आ रही है।