हनुमानगढ़ से विश्वास कुमार की रिपोर्ट


केंद्र सरकार द्वारा लाये गए तीन नए कृषि कानूनो के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों का स्मारक बनाने के लिए मिट्टी सत्याग्रह यात्रा कार्यक्रम के तहत हनुमानगढ जिले की पावन धरा से भी मिट्टी लेकर किसान नेता शाहजहांपुर बॉर्डर पर पहुंचे।कामरेड रघुवीर वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की इस मिट्टी यात्रा में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हिंदुस्तान के सभी गांव शहरों से मिट्टी को लाया गया है।हनुमानगढ जिले की भादरा,पल्लू आदि तहसीलों से भी मिट्टी लाई गई है। 

इस देश भर की मिट्टी से शाहजहांपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शहीद किसानों की याद में किसान स्मारक का निर्माण किया जाएगा। हनुमानगढ में भी शहीद किसानों की याद में स्मारक बनाया जायेगा।वही पवन दुग्गल ने कहा की ये सिर्फ मिट्टी यात्रा नही,बल्कि ये मिट्टी को बचाने की मुहिम है,चुनोती है।जिसे वे हर हाल में बचाकर रहेंगे व सरकार को इन कानूनों को वापस लेने को मजबूर कर देंगे। इस मौके पर हनुमानगढ से रघुवीर वर्मा,लखबीर सिंह वर्मा,घड़साना के पूर्व विधायक पवन दुग्गल,डॉक्टर संजय माधव,नारायण डूडी सहित अन्य लोग शाहजहांपुर बॉर्डर पर  उपस्थित रहे।