करौली से अवनीश पाराशर
करौली जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग रविवार को मंडरायल इलाके के दोरे पर रहे। इस दौरान कलेक्टर ने पंचायत समिति सभागार में अधिकारी कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने बैठक में आवास योजना के अंतर्गत बनने वाले मकानों की किस्त समय पर डालने के विकास अधिकारी को निर्देश दिए। सभी पंचायत समिति के कर्मचारियों को अपने फील्ड में जाने के निर्देश फरमाए।उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि किसी भी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक के बाद कलेक्टर चंबल नदी राजघाट पर पहुंचे। जहां पर नवनिर्मित पुल निर्माण कार्य का जायजा लिया उसके बाद चंबल नदी राजघाट पर कोविड-19 को लेकर बनाई गई चेक पोस्ट पर मौजूदा कर्मचारियों से जानकारी जुटाई।साथ ही मध्य प्रदेश की तरफ से आने वाले वाहनों को जांच पड़ताल के बाद ही राज्य की सीमा में प्रवेश देने के अधिकारियों को निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि किया जिसके पास कोविड-19 की जांच नहीं है उन्हें वापस कर दिया जाए। जिला कलेक्टर ने मंडरायल की सीएचसी का निरीक्षण भी किया।और सफाई व्यवस्था रखने के चिकित्सकों को निर्देश दिए। इसी प्रकार वैक्सीनेशन सेंटर रूम का भी जायजा लिया। और लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की। इस दोरान सीएचसी परिसर में मौजूद लोगो के लिए मास्को का वितरण किया।इस अवसर पर कलेक्टर के साथ मे एसडीएम प्रदीप चौमाल, तहसीलदार भोलाराम बेरवा, विकास अधिकारी विजय सिंह मीणा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ