बीकानेर ब्यूरो रिपोर्ट,
पीसीसी चीफ और प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने शनिवार को एक बार फिर आक्रमक तेवर दिखाते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। कहा
BJP का चाल चरित्र चेहरा सबके सामने आ गया । भाजपा सवैधानिक व्यवस्थाओं को भी नहीं मान रही। चुनाव लड़ने नहीं दिया जा रहा है। पिता का कॉलर पकड़ने के लिए बेटे को मजबूर किया जा रहा है ।डोटासरा ने कहा कि जिस तरह सत्ता का दरुपयोग केन्द्र सरकार और BJP कर रही है वो किसी से छिपा नहीं है। पुत्र से ही पिता की बेइज्जती करवाई जा रही है। लेकिन राजस्थान की जनता समझदार है, उसने मन बना लिया है । राज्य सरकार ने जो काम किया है वह किसी से छिपा नहीं है।मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत सत्ता का दुरुपयोग कर रहे है दिल्ली में जाकर FIR करवाई गई है। जनता ने उनको चुनकर भेजा है वे किन कामों में लगे है। अच्छा होता राजस्थान की जनता प्यासी है , पानी की कमी है उस पर काम करते। चुनावों में भी जिस तरह जोर जबरदस्ती हो रही है CBI ED सबका दुरुयोग BJP कर रही है। 8 महीने बाद शेखावत अपने को पाक साफ साबित करने में जुटे है क्योंकि मंत्रिमंडल फेरबदल में अपनी कुर्सी सुरक्षित रखना चाहते है।
अलवर में किसान नेता टिकैत पर हमले को लेकर गोविन्द डोटासरा ने कहा किसानों को समर्थन करने वाला हर व्यक्ति सरकार के टारगेट पर है। मिडिया द्वारा किए गए प्रश्न की आजकल पायलट से पटरी बैठ रही है?इस पर डोटासरा ने कहा कि हम सब एक है कांग्रेस एकजुट है।सरकार शानदार बजट लेकर आई है कोई एंटीइनकम्बेंसी नहीं है उपचुनावों में कांग्रेस की जीत होगी।


0 टिप्पणियाँ